श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अयोध्या के राम मंदिर में लगाई जाएंगी लिफ्ट
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने बताया है कि अयोध्या में राम मंदिर परिसर में 3 लिफ्ट लगाई जाएंगी ताकि श्रद्धालुओं को पहली मंज़िल तक पहुंचने में कोई दिक्कत ना हो। उन्होंने कहा, "राम मंदिर के भूतल पर रामलला विराजमान हैं। पहली मंज़िल पर भगवान का दरबार होगा और उसके ऊपर भी एक मंज़िल होगी।"