शेरनी संसद आ गई: प्रियंका गांधी के सांसद पद की शपथ लेने पर संजय राउत
शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने केरल के वायनाड से लोकसभा चुनाव जीतने वालीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के संसद में लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेने का वीडियो ट्वीट कर लिखा है, "शेरनी संसद आ गई!" गौरतलब है कि प्रियंका गांधी, नेहरू-गांधी परिवार से संसद पहुंचने वाली 16वीं सदस्य बनी हैं।