श्लोका मेहता ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में फिर से पहना अपनी शादी का लहंगा
आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता ने अपने देवर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शुक्रवार को अपनी शादी का लहंगा दोबारा पहना जिसे उनकी बहन दीया मेहता ने स्टाइल किया। श्लोका के लाल लहंगे को गुलाबी रंग में डाई कर नया रूप दिया गया था। इस लहंगे को अबू जानी और संदीप खोसला ने डिज़ाइन किया था।