शेल कंपनियां नहीं बनाने देते, हम टैक्स हेवेन नहीं हैं: हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर मॉरीशस
मॉरीशस के फाइनेंशियल सर्विसेज़ कमीशन (एफएससी) ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट में देश के 'टैक्स हेवेन' होने के दावों का खंडन किया है और रिपोर्ट में 'मॉरीशस-आधारित शेल संस्थाओं' के ज़िक्र पर आपत्ति जताई है। एफएससी ने कहा, "मॉरीशस को एक विनियमित, पारदर्शी और नियमों का अनुपालन करने वाले देश के रूप में मान्यता मिली है इसलिए हम 'टैक्स हेवेन' नहीं हैं।"