मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग को 'स्कॉटलैंड ऑफ ईस्ट' के नाम से भी जाना जाता है। शिलॉन्ग में स्कॉटलैंड जैसे नज़ारे, झरने, झील, हरियाली, लंबे-लंबे पेड़, वादियां और अमूमन वैसा ही वातावरण होने के चलते इसे यह नाम दिया गया है। यहां शिलॉन्ग पीक, एलिफेंट फॉल्स, कैलांग रॉक, लिविंग रूट ब्रिज, शिलांग बाज़ार, खासी हिल्स जैसी घूमने की प्रमुख जगहें हैं।