शिव के श्राप से रातों-रात खाली हो गया था उत्तराखंड का बिनसर महादेव मंदिर का गांव
पौराणिक कथा के अनुसार, उत्तराखंड के बिनसर महादेव मंदिर के सोना गांव में एक चरवाहे की गाय जंगल में एक काले पत्थर पर दूध दे आती थी। इससे नाराज़ होकर उसने पत्थर को तोड़ दिया जो एक शिवलिंग था। इसके बाद भगवान शिव ने सपने में चरवाहे को गांव खाली करने का श्राप दिया और गांव रातों-रात खाली हो गया।