शिवाजी की मूर्ति बनाने में स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल होता तो यह कभी न गिरती: गडकरी
केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि अगर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा बनाने में स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया होता तो यह कभी नहीं गिरती। उन्होंने कहा, "मैं पिछले 3 वर्षों से इस बात पर जोर दे रहा हूं कि समुद्र के करीब बने पुलों के निर्माण में स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।"