शिवाजी के वंशज की 'अगुआई में' भीड़ ने महाराष्ट्र में मस्जिद पर किया हमला, फहराया भगवा ध्वज
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में 14 जुलाई को भीड़ ने कथित तौर पर छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज व पूर्व सांसद छत्रपति संभाजीराजे भोसले की अगुआई में एक मस्जिद और स्थानीय लोगों के घरों पर हमला किया। भीड़ ने मस्जिद पर भगवा ध्वज लहराया था। भोसले ने विशालगढ़ किले से कथित अवैध अतिक्रमण हटाने का आह्वान किया था।