शिवाजी महाराज के किले यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुए शामिल

छत्रपति शिवाजी महाराज के 12 किलों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। इनमें महाराष्ट्र का साल्हेर किला, शिवनेरी, लोहगढ़, खंडेरी, रायगढ़, राजगढ़, प्रतापगढ़, स्वर्णदुर्ग, पन्हाला, विजय व सिंधु दुर्ग और तमिलनाडु का जिंजी किला शामिल हैं। इस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि यह राज्य के लिए एक गौरवशाली क्षण है।

Load More