श्वेता तिवारी को इंस्टामार्ट डिलीवरी के साथ मिला कॉकरोच; तुकाराम मुंढे से कहा- आप कहां हो?
ऐक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने कहा है कि इंस्टामार्ट से रेड बुल ऑर्डर करने पर उसके साथ कॉकरोच भी आया। उन्होंने सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे से मदद मांगी। इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर वीडियो शेयर कर उन्होंने कहा, "आप कहां हैं?...ध्यान दीजिए।" उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें कॉकरोच सोफे पर रेंगता हुआ दिख रहा था।