सुशांत की बहन श्वेता का दावा- पोस्टमार्टम करने वाले ने पैर टूटने व आंखों में चोट की बात बताई
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने वीडियो जारी कर दावा किया है कि पोस्टमॉर्टम करने वाले व्यक्ति ने उन्हें बताया था कि सुशांत का पैर टूटा था, आंखों पर चोट के निशान और गर्दन पर स्टन-गन (या बंदूक) का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, 2020 की रिपोर्ट में बाहरी चोट से इनकार किया गया था।