शिव नादर बने भारत के सबसे बड़े दानवीर; हर दिन डोनेट किए ₹7.41 करोड़
हुरुन इंडिया फिलनथ्रोपी लिस्ट 2025 में 12 नई एंट्री समेत 191 परोपकारी लोगों को शामिल किया गया है। सूची में शीर्ष पर ₹2708 करोड़ के डोनेशन के साथ शिव नादर ऐंड फैमिली हैं जिसके बाद मुकेश अंबानी परिवार (₹626 करोड़), बजाज परिवार (₹446 करोड़), कुमार मंगलम बिड़ला परिवार (₹440 करोड़), गौतम अदाणी परिवार (₹386 करोड़), नंदन नीलेकणी (₹365 करोड़) हैं।