शिव भक्त हूं, सारा ज़हर निगल जाता हूं: 'मां की गाली' दिए जाने पर असम में PM मोदी
रविवार को असम के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम में मां की गाली दिए जाने पर कहा, " व्यक्तिगत तौर पर जितनी चाहे गालियां दें, उससे फर्क नहीं पड़ता।" उन्होंने कहा, "लेकिन जब देश के महान व्यक्तित्वों का अपमान होता है तो गहरा दुख होता है...मैं भगवान शिव का भक्त हूं सारा ज़हर निगल जाता हूं।"