शिवालिक इंजीनियरिंग लाएगी आईपीओ, सेबी के पास जमा किए दस्तावेज़
शिवालिक इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज़ ने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) के लिए बाज़ार नियामक सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए हैं। इस आईपीओ में ₹335 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे जबकि करीब 4.13 करोड़ शेयरों को ऑफर-फॉर-सेल के तहत लाया जाएगा। गौरतलब है, शिवालिक इंजीनियरिंग देश की सबसे बड़ी फाउंड्री कंपनियों में से एक है।