MP में काले कुत्ते का कहर; 35 से ज़्यादा लोगों को काटा, घायलों से भर गया अस्पताल
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक आक्रामक काले कुत्ते ने शहर के कई इलाकों में 35 से अधिक लोगों को काट लिया, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। जिला अस्पताल में रेबीज इंजेक्शन के लिए घायलों की भीड़ लग गई। नगर पालिका टीम ने तलाश के बाद कुत्ते को पकड़ लिया है।