शिवराज ने भाषण के दौरान खुद को बताया सीएम, हंसते हुए कहा- '4 बार रहा, भूलने में कुछ दिन लगेंगे'
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को नई दिल्ली में आईसीएआर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान खुद को मुख्यमंत्री बता दिया। हालांकि, अहसास होते ही वह रुक गए और हंसते हुए कहा, "मुख्यमंत्री नहीं कृषि मंत्री, 4 बार सीएम रहा हूं तो भूलने में कुछ दिन तो लगेंगे।" शिवराज 16 साल एमपी के मुख्यमंत्री रहे।