शिवसेना ने BMW हिट ऐंड रन केस के आरोपी के पिता व नेता राजेश को पार्टी से निकाला
शिवसेना ने मुंबई के बीएमडब्ल्यू हिट ऐंड रन केस के मुख्य आरोपी मिहिर के पिता व पार्टी नेता राजेश शाह को पार्टी से निकाल दिया है। इससे पहले बीएमसी ने उस बार पर बुलडोज़र चलाया जहां आरोपी मिहिर ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की थी। गौरतलब है कि पुलिस ने मिहिर को मंगलवार को गिरफ्तार किया था।