शिवसेना यूबीटी के पास अब रह गए हैं सिर्फ 3 सांसद, छिन सकता है संसद भवन का ऑफिस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, संसद भवन में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना यूबीटी अपना ऑफिस खो सकती है। आमतौर पर जिन पार्टियों के पास 5 से ज़्यादा सांसद होते हैं उन्हें संसद में ऑफिस दिया जाता है। हालांकि, यूबीटी के 9 में से 6 सांसद पाला बदलकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं।