धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी से शाही इमाम नाराज, बोले- माफी मांगें नहीं तो कानूनी कार्रवाई करेंगे
कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के 'भैया और सैयां' वाले बयान पर पंजाब के शाही इमाम ने उनसे माफी मांगने को कहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर वह माफी नहीं मांगते हैं तो कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाया जाएगा। दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था, "मान लो अगर वो (इशारे में) होते तो भैया को भी सैयां...बना लेते।"