शाही ईदगाह के पास पेट्रोल लिए शख्स ने खुद को कार में किया कैद, बोला- मस्जिद गिराने आया हूं
मथुरा (यूपी) की शाही ईदगाह मस्जिद के पास पेट्रोल व माचिस लिए एक शख्स ने खुद को कार में कैद कर लिया जिसे पुलिस ने गाड़ी का शीशा तोड़कर बाहर निकाला। शख्स ने कहा, "कान्हा के घर पर खड़ा हूं, इस मस्जिद को गिराने आया हूं।" बकौल पुलिस, शख्स पारिवारिक कारणों से अवसाद ग्रस्त है व नशे का आदी है।