शाहिद अफरीदी को पीटते पाकिस्तानियों का पुराना वीडियो हुआ वायरल
पहलगाम हमले को लेकर भारतीय सेना के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को पाकिस्तान में पीटते स्थानीय लोगों का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो 2012 का है और तब अफरीदी ने कराची एयरपोर्ट पर एक प्रशंसक को थप्पड़ जड़ दिया था जिसके बाद उनके साथ मारपीट की गई थी।