शाहिद अफरीदी के भारतीय सेना पर दिए गए बयान पर शिखर धवन ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी द्वारा भारतीय सेना पर दिए गए शर्मनाक बयान पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने प्रतिक्रिया दी है। धवन ने X पर लिखा, "कारगिल में भी हराया था...पहले से इतना गिरे हुए हो और कितना गिरोगे। बेवजह बयान देने से अच्छा है अपने देश की तरक्की में दिमाग लगाओ। हमें हमारी सेना पर गर्व है।"

Load More