शाहीन अफरीदी ने कंधे से हटाया कप्तान शान मसूद का हाथ, पाकिस्तानी टीम में फूट के लगे कयास
रावलपिंडी में रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम हडल के दौरान पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी अपने कंधे से टीम के कप्तान शान मसूद का हाथ हटाते दिखे जिसका वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद टीम में फूट के कयास लग रहे हैं। इस मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हरा दिया था।