शाहीन अफरीदी ने दिखाई बेटे की पहली झलक, कहा- इस पल से सब कुछ बदल गया
पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी ने 'X' पर अपने बेटे की पहली झलक दिखाई है और बताया है कि बेटे का नाम अलियार अफरीदी रखा गया है। उन्होंने कहा, "इस पल से सब कुछ बदल गया है। मेरी ज़िंदगी बेहतर हो गई है। मैं अपनी पत्नी का हमेशा शुक्रगुज़ार रहूंगा। वह परिवार की सपोर्ट सिस्टम हैं।"