शाहीन ने अपने बेटे के जन्म के बाद पहला विकेट लेने पर मनाया बच्चे को गोद में खिलाने वाला जश्न
पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी ने अपने बेटे के जन्म के बाद शनिवार को रावलपिंडी टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला विकेट लेने पर बच्चे को गोद में खिलाने वाला जश्न मनाया। बांग्लादेश की पहली पारी में शाहीन ने 2 विकेट लिए। गौरतलब है, शाहीन ने अपने बेटे का नाम अली यार रखा है।