बीजेपी हर घुसपैठियों को मतदाता सूची से हटाएगी: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को हैदराबाद में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' रैली में विपक्ष को चुनौती दी। उन्होंने राहुल गांधी की 'वोट बचाओ' रैली को 'घुसपैठिया बचाओ' रैली बताया और कहा कि बीजेपी 3 करोड़ बांग्लादेशी घुसपैठियों को मतदाता सूची से हटाएगी। शाह ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की भी चुनौती दी।