शाहजहां ने ताजमहल बनवाने के लिए राजा जय सिंह से ली थी ज़मीन, बदले में दी थीं 4 हवेलियां
मुगल बादशाह शाहजहां के दरबारी इतिहासकार अब्दुल हमीद लाहौरी ने अपनी किताब 'पादशाहनामा' में लिखा है कि ताजमहल बनवाने के लिए शाहजहां ने राजा जय सिंह (आमेर के कछवाहा राजपूत) से ज़मीन ली थी। उन्होंने किताब में बताया कि शाहजहां ने इस ज़मीन के बदले में जय सिंह को आगरा (उत्तर प्रदेश) की 4 हवेलियां दी थीं।