शाहरुख, सलमान व आमिर अभिनीत एक फिल्म का निर्देशन व निर्माण करना चाहूंगी: कंगना
ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने कहा है, "मैं एक फिल्म का निर्माण व निर्देशन करना चाहूंगी जिसमें तीनों खान ऐक्टर शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान अभिनय करें।" उन्होंने कहा, "वे प्रतिभाशाली हैं और सिनेमा जगत के लिए बहुमूल्य हैं। हमें उनका हमेशा आभारी होना चाहिए।" गौरतलब है कि बुधवार को कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ।