शाहरुख और गौरी को SC से राहत, 'मन्नत' के रेनोवेशन मामले में मिली हरी झंडी
शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के बंगले 'मन्नत' के रेनोवेशन के खिलाफ एक सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने इस याचिका से पहले भी रेनोवेशन की इजाज़त दी हुई थी। गौरतलब है कि शाहरुख ने 'मन्नत' के एनेक्स (अतिरिक्त हिस्से) में 2 और मंज़िल जोड़ने की मंज़ूरी मांगी थी।