शाहरुख और सलमान को अपने वेडिंग रिसेप्शन में नहीं पहचान पाए थे माधुरी दीक्षित के पति डॉ. नेने
ऐक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर श्रीराम नेने ने कोरियोग्राफर फराह खान के व्लॉग में खुलासा किया है कि वह अपने वेडिंग रिसेप्शन में शाहरुख खान और सलमान खान तक को नहीं पहचान पाए थे। उन्होंने बताया कि उन्हें सिर्फ अमिताभ बच्चन का नाम पता था। गौरतलब है, नेने को माधुरी के स्टारडम का भी कोई अंदाज़ा नहीं था।