शाहरुख की 'ज़ीरो' ठुकरा दी थी, एक ऐक्ट्रेस के तौर पर अपना अस्तित्व बनाया: कंगना
अभिनेत्री कंगना रनौत ने बताया है कि उन्हें शाहरुख खान की फिल्म 'ज़ीरो' और अक्षय कुमार की 'सिंह इज ब्लिंग' का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने इन फिल्मों को अस्वीकार कर दिया। उन्होंने कहा, "एक अभिनेत्री के रूप में मैंने फिल्म उद्योग में अपना अस्तित्व बनाया। कोई भी उनपर...फिल्म नहीं बनाना चाहता जो 3 बार हमारी प्रधानमंत्री (इंदिरा गांधी) थीं।"