शाहरुख खान: 'नीरज चोपड़ा की बायोपिक किसे करनी चाहिए' सवाल पर अरशद नदीम
पेरिस ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले पाकिस्तानी जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने 'भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा की बायोपिक में किस ऐक्टर को काम करना चाहिए' सवाल पर कहा है, "आप शाहरुख खान को लगा सकते हैं।" वहीं, नीरज ने कहा कि अरशद नदीम की बायोपिक में किसी लंबे कद के अभिनेता को उनका रोल निभाना चाहिए।