शाहरुख खान के बर्थडे सेलिब्रेशन की पहली तस्वीर आई सामने, गौरी व सुहाना थीं मौजूद
अभिनेता शाहरुख खान ने शनिवार को अपना 59वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहरुख के जन्मदिन के जश्न की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें शाहरुख बर्थडे केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, तस्वीर में शाहरूख की बेटी व अभिनेत्री सुहाना खान भी नज़र आ रही हैं।