शाहरुख खान के 'मन्नत' खरीदने के बाद 1600% बढ़ी इसकी कीमत, सिर्फ ₹25 लाख की है नेमप्लेट
शाहरुख खान के मुंबई स्थित घर 'मन्नत' की अनुमानित कीमत करीब ₹300 करोड़ है जो 2001 में ₹18 करोड़ में खरीदी गई थी। इसका मूल नाम 'विला वियना' था। 1997 में फिल्म 'यस बॉस' के गाने 'चांद तारे' की शूटिंग के दौरान शाहरुख की नज़र इसपर पड़ी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, बंगले की नेम प्लेट की कीमत ₹25 लाख है।