शाहरुख खान के मशहूर टीवी शो 'फौजी' का बनेगा सीक्वेल, विक्की जैन होंगे शामिल
1989 में आए अभिनेता शाहरुख खान के मशहूर टीवी शो 'फौजी' का सीक्वेल बनाया जा रहा है और फिल्ममेकर संदीप सिंह ने इसका टीज़र लॉन्च किया है। यह शो दूरदर्शन पर प्रसारित होगा और ‘फौजी-2’ में मुख्य भूमिका में अभिनेता विक्की जैन और अभिनेत्री गौहर खान नज़र आएंगी। शो का टाइटल ट्रैक गायक सोनू निगम ने गाया है।