शाहरुख खान को लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में मिला पार्डो अल्ला कैरिएरा पुरस्कार
अभिनेता शाहरुख खान को लोकार्नो (स्विट्जरलैंड) में 77वें लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल 2024 में पार्डो अल्ला कैरिएरा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शाहरुख को भारतीय सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान शाहरुख ने कहा, "मैं आपको तहे दिल से और भारत की तरफ से धन्यवाद देना चाहता हूं। गॉड ब्लेस यू।"