शाहरुख खान तेज़ दिमाग के मालिक हैं, उन्हें हारना पसंद नहीं: ज़ायेद खान
ऐक्टर ज़ायेद खान ने एक इंटरव्यू में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'मैं हूं ना' में काम करने को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, "हम शूटिंग के बाद वीडियो गेम फीफा खेला करते थे लेकिन शाहरुख को हारना पसंद नहीं है।" उन्होंने कहा, "मुझे शाहरुख के साथ समय बिताने का मौका मिला, वह तेज़ दिमाग के मालिक हैं।"