शाहरुख खान ने ₹1 में साइन की थी फिल्म 'नायक', बाद में अनिल कपूर ने उन्हें किया था रिप्लेस

अभिनेता शाहरुख खान का पुराना इंटरव्यू सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने फिल्म 'नायक: द रियल हीरो' (2001) साइन की थी। बकौल शाहरुख, उन्होंने साइनिंग अमाउंट ₹1 लिया था। हालांकि, शाहरुख ने कहा कि निर्देशक शंकर और उनके बीच कुछ चीज़ों पर सहमति नहीं बन पाई थी और बाद में अनिल कपूर ने उन्हें रिप्लेस कर दिया।

Load More