शाहरुख खान ने विराट कोहली को पछाड़ा, बने भारत के मोस्ट वैल्यूएबल सेलिब्रिटी
क्रॉल की 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब ₹1,700 करोड़ की ब्रैंड वैल्यू वाले अभिनेता शाहरुख खान भारत के सबसे वैल्यूएबल सेलिब्रिटी बन गए हैं। उन्होंने बीते साल शीर्ष पर रहे विराट कोहली को पछाड़ दिया। रणवीर सिंह ₹1,550 करोड़ के साथ दूसरे, विराट ₹1,500 करोड़ के साथ तीसरे और सचिन तेंदुलकर ₹1,200 करोड़ के साथ चौथे स्थान पर रहे।