शाहरुख खान से कभी नहीं मिलना चाहते उनके डुप्लीकेट इब्राहिम, बताया किस बात का लगता है डर
शाहरुख खान के डुप्लीकेट इब्राहिम कादरी ने लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि वह कभी भी ऐक्टर से मिलना नहीं चाहते। उन्होंने कहा, "मुझे डर है कि उनसे मिला तो मेरा सारा जोश खत्म हो जाएगा।" कादरी ने कहा, "हमारा सपना होता है कि हमारे पास फरारी हो...लेकिन जब वह आती है...तो गैराज़ में पड़ी रहती है।"