शाहरुख खान से महिला ने कहा, 'पति से ज़्यादा आपसे प्यार करती हूं'; ऐक्टर का जवाब हुआ वायरल
एक इवेंट में महिला फैन द्वारा 'पति से ज़्यादा आपसे प्यार करती हूं' कहने पर अभिनेता शाहरुख खान का जवाब वायरल हो गया है। शाहरुख ने हंसते हुए जवाब दिया, "अरे तो अकेले में बताना चाहिए था ना यार।" उन्होंने आगे कहा, "यह बोलने की बात है...मैं आपकी भावनाओं को समझता हूं। आपको और आपके पति को बहुत सारा प्यार।"