शाहरुख ने 'लुंगी डांस' गाने को रिजेक्ट कर दिया था, बहुत दुखी हुआ था: हनी सिंह
सिंगर-रैपर हनी सिंह ने खुलासा किया है कि शाहरुख खान ने फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के लिए 'लुंगी डांस' गाने को रिजेक्ट कर दिया था जिससे वह बहुत दुखी हो गए थे। हनी सिंह ने 'द लल्लनटॉप' से बातचीत में कहा कि शाहरुख ने कहा, "बेटा, मज़ा नहीं आया।" बकौल सिंह, निर्देशक रोहित शेट्टी ने गाने को लेने का फैसला किया।