शाहरुख ने 'हे राम' के लिए नहीं ली थी कोई फीस, सुपरस्टार ऐसा नहीं करते: कमल हासन
ऐक्टर कमल हासन ने बताया है कि फिल्म 'हे राम' (2000) के लिए अभिनेता शाहरुख खान ने फीस नहीं ली थी। उन्होंने कहा, "कोई सुपरस्टार ऐसा नहीं करता...वही कर सकता है जो सिनेमा का सच्चा फैन, कला का पारखी और शानदार अभिनेता हो।" हासन ने इस फिल्म में लीड रोल करने के साथ इसका निर्देशन और प्रोडक्शन किया था।