शाहरुख ने 4 बार रिजेक्ट की थी 'DDLJ', ₹4 करोड़ में बनी फिल्म ने कमाए थे ₹102 करोड़
अभिनेता शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का बजट ₹4 करोड़ था। फिल्म ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया था कि फिल्म ने कुल ₹102 करोड़ (भारत में ₹89 करोड़ और विदेश में ₹13.5 करोड़) कमाए थे। शाहरुख तब 30-साल के थे और कॉलेज स्टूडेंट का रोल होने के कारण उन्होंने इसे 4 बार रिजेक्ट किया।