शाहरुख ने DJ गणेश को 'स्पेशल नोट' के साथ अपने ऑटोग्राफ वाला लैपटॉप किया गिफ्ट
ऐक्टर शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर पार्टी में डीजे बजाने आए डीजे गणेश को स्पेशल नोट के साथ अपने ऑटोग्राफ वाला लैपटॉप गिफ्ट किया है। गणेश ने इसको लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, "किंग @iamsrk की ओर से एक स्पेशल नोट। मैं पिछले कुछ वर्षों से उनकी पार्टियों का हिस्सा बनकर बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं।"