शाहरुख ने दर्द में की थी 'झूमे जो पठान' गाने की शूटिंग: बॉस्को मार्टिस
कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने बताया है कि अभिनेता शाहरुख खान ने फिल्म 'पठान' के गाने 'झूमे जो पठान' की शूटिंग दर्द में की थी। उन्होंने कहा, "घुटने की चोट के कारण शाहरुख दर्द में थे लेकिन उन्होंने कभी एहसास नहीं होने दिया। उन्होंने बिना किसी शिकायत के स्टेप्स किए...वह सब करते हैं जो आप उन्हें करने के लिए बोलते हैं।"