शाहरुख ने बताया था 'जिहाद' का मतलब, पहलगाम हमले के बाद वायरल हुआ उनका वीडियो
पहलगाम आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की हत्या के बाद ऐक्टर शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह 'जिहाद' का मतलब बता रहे हैं। शाहरुख कहते दिखे, "हमारे (मुस्लिम धर्म) में एक शब्द है...जिहाद...जिसका दुरुपयोग होता है। अपने अंदर की बुरी सोच पर विजय पाना जिहाद है। बाहर सड़कों पर लोगों को मारना जिहाद नहीं कहलाता।"