शाहरुख ने सांसद की बेटी के प्री-वेडिंग फंक्शन में किया डांस, वायरल हुआ वीडियो
लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती के प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने डांस किया जिसका वीडियो वायरल हुआ है। शाहरुख ने रेवती को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं और इस दौरान उन्होंने मेहमानों के साथ जमकर डांस भी किया। रेवती जल्द ही नागपुर के उद्योगपति और राजनेता अरुण लाखानी के बेटे सारंग लाखानी से विवाह करेंगी।