शाहरुख ने स्विट्ज़रलैंड में कहा- 'मुझे नहीं जानते तो गूगल कर के आएं'; गूगल ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेता शाहरुख खान ने स्विट्ज़रलैंड में आयोजित लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में फैन्स से बातचीत करते हुए मज़ाक में कहा है, "जो लोग मुझे नहीं जानते, वे यहां से चले जाएं...मुझे गूगल करें और फिर आएं।" शाहरुख के कमेंट को पोस्ट करने वाले एक X यूज़र का पोस्ट शेयर कर गूगल ने क्राउन इमोजी के साथ अभिनेता को टैग किया।