शाहरुख नहीं चाहते उन्हें नुकसान पहुंचे इसलिए सिद्दीकी के अंतिम संस्कार में नहीं गए: रिपोर्ट
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीपी (अजित पवार गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी के अंतिम संस्कार में अभिनेता शाहरुख खान इसलिए नहीं पहुंचे क्योंकि उन्होंने पूरे मामले से दूरी बनाए रखने का फैसला किया है। एक सूत्र ने कहा है, "यह देखते हुए कि लॉरेंस बिश्नोई का सर्किट कैसे चलता है, शाहरुख नहीं चाहते कि उन्हें और..नुकसान पहुंचाया जाए।"